Bhagalpur News: मुंगेर : प्रधान शिक्षकों ने वेतन संरक्षण और बकाया भुगतान की उठाई मांग
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट धरहरा। बीआरसी फुल्का के प्रांगण में बुधवार को प्रधान शिक्षक संघ धरहरा की बैठक जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्याओं और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। जिला सचिव नीलेश कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय संगठन के नेतृत्व में प्रधान शिक्षकों के हित में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएससी जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद कई प्रधान शिक्षक अपने कनीय शिक्षकों से कम वेतन प्राप्त कर रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। सुधाकर कुमार ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व वेतन संरक्षण को लेकर विभागीय पत्र जारी होने के बावजूद मुंगेर जिले में अब तक वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि संघ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.