Bhagalpur News: मुंगेर : अंधकार से प्रकाश की यात्रा है दीपक
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश रथ यात्रा के आगमन के तीसरे दिन मंगलवार की देर शाम प्रखंड के प्रसंडो गांव स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ ज्योति कलश रथ की पूजा, अर्चना एवं आरती किया। शांतिकुंज के प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार पंडित ने कहा कि दीपक अंधकार से प्रकाश की यात्रा का प्रतीक है। यह मानव में विवेक, सद्बुद्धि और आत्म जागरण का संदेश देता है। दीपक की लौ मनुष्य के भीतर के अहंकार, आलस्य और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्याग कर श्रेष्ठ जीवन अपनाने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- ज्योति कलश रथ यात्रा की श्रद्धालुओं ने की पूजा, हुए पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ दीप महायज्ञ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.