भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, आलोक गुप्ता के निर्देश पर आयोजित अभियान की अध्यक्षता उन्होंने की, जबकि संचालन प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल: डीएम सावन कुमार ने दिलाई स्वच्छता की शपथस्वच्छता का महत्व इस मौके पर जिला जज आलोक गुप्ता ने कहा कि, स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता अपनाकर ही सामूहिक रूप से अभियान को सफल बनाया जा सकता है। वहीं, एडीजे प्रथम अमित रंजन उपाध्याय ने कहा कि, स्वच्छ तन में ही स्वच्...