भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: असरगंज से निरंजन सिंह की रिपोर्ट गुप्त सूचना पर असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद मुख्य बाजार के एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर 11.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाने में दर्ज आवेदन के अनुसार जलालाबाद असरगंज मेन बाजार निवासी विकास कुमार यादव पिता सीताराम यादव के घर में पुलिस अवर निरिक्षक कृष्णा मुरारी पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल रौशन कुमार और खुशबू कुमारी की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में प्लास्टिक के झोले में 375 एमएल के 7 पीस रॉयल स्टैग व्हिस्की, जिस पर 'केवल झारखंड में बिक्री के लिए' लिखा था। कुल 2.625 लीटर और 500 एमएल के 18 पीस किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर कुल 9 ली...