भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: टेटिया बम्बर से अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट गंगटा थाना पुलिस ने भीमबांध जंगल में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ और देशी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जानकारी देते हुए गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर 7,645 किलोग्राम सड़ा-गला जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही 510 लीटर देशी महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल, तीन साइकिल और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले चार उपकरण सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इस मामले में नरेश कोड़ा निवासी सिकंदरा, जिला जमुई, मंटू कोड़ा, अंतरजानी कोड़ा और गुज्जर कोड़ा तीनों...