भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर सदर प्रखंड स्थित प्रकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष पूर्णिमा देवी, सचिव ब्यूटी शर्मा, जिला प्रबंधक गैर-कृषि पूजा चंद्रा, युवा पेशेवर कृषि श्वेता कुमारी, प्रशिक्षण अधिकारी प्रशांत कुमार और एसजेवाई नोडल अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही संकुल संघ की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। लेखा-परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार संकुल संघ को वित्तीय वर्ष में 35 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की...