भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा फरदा गांव में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर पाठक ने कहा कि 2011 से हर वर्ष 9 अगस्त को मनाए जाने वाले बिहार पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर कोई निभाएं अपनी-अपनी हिस्सेदारी, तभी समृद्ध बनेगी, बचेगी पृथ्वी हमारी।​ उन्होंने कहा कि शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी जहां जगह मिलेगी, वहां यह...