भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: असरगंज से निरंजन सिंह की रिपोर्ट सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर असरगंज के मासुमगंज तरवन्ना पोखर के समीप शनिवार को दो बोलेरो की जोरदार टक्कर में छह कांवरिया घायल हो गए। हादसे में दोनों बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में पश्चिम बंगाल के चार और मुजफ्फरपुर के दो कांवरिया शामिल है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के कांवरिया बोलेरो से देवघर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मासूमगंज तरवन्ना पोखर के समीप उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पश्चिम बंगाल की बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। यहां ड्यू...