भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर स्थित पारामाउण्ट एकेडमी में बुधवार को विद्यालय निदेशक मंडल के नेतृत्व में तुलसी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सह संस्थापक महेश कुमार सिंह,पारामाउण्ट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा,स्कूल मैनेजर कुमारी अनुराधा,वरिष्ठ सदस्य परिमल किशोर झा एवं पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह ने संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर चंदन-पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया。 यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रद्धा पूर्वक याद किए गए गोस्वामी तुलसीदासकार्यक्रम का आयोजन कक्षा 10वीं की छात्रा ऐंजल और आकाशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन,भाषण,नृत्य-नाटिका एवं निबंध के माध्यम से तुलसीदास के जीवन,साहित्य और दर्शन को प...