Bhagalpur News: मुंगेर: जाम से लोग हलकान, बीआरएम कॉलेज मोड़ पर एक घंटे तक फंसे रहे वाहन,
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट शहर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी नजर आई। शनिवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरबसराय स्थित बीआरएम कॉलेज मोड़ पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। हैरानी की बात यह रही कि जाम के दौरान मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। इससे जाम हटाने में देरी हुई। परेशान लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में जाम की समस्या अब मुंगेर की नियति बन चुकी है। लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.