भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर के फरीदपुर ओपी क्षेत्र स्थित दास टोली में मंगलवार की अहले सुबह हथियारबंद पांच नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दास के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने करीब 45 मिनट तक घर में उत्पात मचाया। परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट की और दो गोदरेज से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, 3.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना का विवरण पीड़ित मनोज कुमार दास ने बताया कि करीब तीन बजे एक नकाबपोश अपराधी छत के रास्ते घर में घुसा और मुख्य दरवाजा खोल दिया। इसके बाद चार अन्य हथियारबंद अपराधी घर में दाखिल हो गए। अपराधियों ने उनके पुत्र सौरभ के साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनक...