Bhagalpur News: मुंगेर: चौक-चौराहे पर तिरंगा लिए एबीवीपी और युवाओं ने किया सीएम का स्वागत
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर से राजेश की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तिरंगा यात्रा में शामिल होने को लेकर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। नंदलाल बोस चौक के समीप सड़क किनारे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्र-युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए। तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के प्रति अपना उत्साह और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं की मौजूदगी से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। शुभम केशरी, सौरभ झा, सत्यम निराला, शुभम भारद्वाज, नीतेश मिश्रा, सोनू केशरी, आर्यन राज, शैलब झा, रविरंजन, श्रेयांश, राजीव एबीवीपी कार्यकर्ता और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.