भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: टेटिया बम्बर से अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के चंपाचक गांव में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड रामधुन के शुभारंभ पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं और देव कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बंबर काली स्थान से हुई। यहां सुल्तानगंज से लाए गए पवित्र गंगाजल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया और कलशों में जल भरा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...