Bhagalpur News: मुंगेर: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद की अतिक्रमण पर कार्रवाई
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर से राजेश की रिपोर्ट नगर परिषद क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने को लेकर नींद से जागा और सख्ती दिखाते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद के कर्मियों ने हवेली खड़गपुर थाना पुलिस की मौजूदगी में आंबेडकर चौक से अभियान की शुरुआत की, जो एकता पार्क, कठरा मार्केट, पुल तथा मुख्य बाजार क्षेत्र तक बुलडोजर की कार्रवाई चला। कार्रवाई के दौरान सरकारी बस स्टैंड के बाहरी परिसर की दीवार के किनारे अवैध रूप से लगाए गए फुटकर व अस्थायी दुकानों, चाय-नाश्ता एवं पान की दुकानों के शेड तथा पॉलिथीन लगाकर सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। इसके बाद काली मंदिर से एकता पार्क और कठरा मार्केट के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.