भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के मीराचक में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उस मामले में पुलिस ने गुल्लक में रखे कुछ पैसे और जेवर भी बरामद किया है। गौरतलब है कि कमरे में चदरा के छत को काटकर आभूषण व नगदी की चोरी की गई थी। आरोपी सीसीटीवी को तोड़ डीवीआर ले गए थे। पुलिस ने डीवीआर भी बरामद कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...