Bhagalpur News: मिर्जापुर चोरी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर में चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर घोघा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक के साथ मारपीट कर उसकी आधी मूंछ मुंड़ने की बात भी सामने आई थी। पुलिस मिर्जापुर चोरी मामले में आरोपितों से पूछताछ के दौरान पन्नूचक में हुई चोरी में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर गांव में चोरी की घटना में तीन लोग शामिल थे। मामले में पक्कीसराय गांव निवासी पूरण मंडल और नितीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपितों के पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.