Bhagalpur News: माह में एक बार आते हैं नेफ्रॉलॉजिस्ट, डायलिसिस मरीजों के फॉलोअप में कमी
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित नेफ्रोप्लस डायलिसिस केंद्र में इलाजरत मरीजों का आरोप है कि केंद्र में नियमित नेफ्रोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं, जिससे गंभीर मरीजों की समय पर जांच और फॉलोअप प्रभावित हो रहा है। महीने में एक बार नेफ्रोलॉजिस्ट आते हैं। साथ ही साफ-सफाई और हाइजीन मानकों में लापरवाही और अटेंडेंट के अनियंत्रित प्रवेश से संक्रमण का खतरा बढ़ने की शिकायत भी सामने आई है। सोमवार को केंद्र की अव्यवस्था फिर उजागर हुई। सुबह और दोपहर की शिफ्ट में आठ-आठ मरीजों को बुलाया गया, जबकि केवल सात मशीनें ही चालू थीं। टेक्नीशियन की कमी के कारण सुबह सात बजे निर्धारित समय पर केवल एक मरीज का डायलिसिस शुरू हो सका, जबकि अन्य मरीजों का उपचार करीब आठ बजे शुरू हुआ। मरीज के परिजन संजीव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.