भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर घाट पर मालवाहक व यात्री जहाजों के परिचालन को लेकर बुधवार को जोर-शोर से तैयारी की जा रही थी। काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे और यात्रियों तथा मालवाहक वाहनों के आवागमन हेतु व्यवस्थाएं की जा रही थीं। जहाज के कर्मियों ने बताया कि घाट पर छह जहाज मौजूद हैं। जहाज तक जाने के लिए सड़क मार्ग को कंक्रीट से दुरुस्त किया गया है। लेकिन बाबूपुर मोड़ से जहाज घाट तक आने वाले रास्तों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, जिससे भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी हो सकती है। घाट पर टिकट काउंटर बनाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाबूपुर घाट से अभी तीन दिनों तक कार्गो मूवमेंट नहीं छोटे-मोटे गड्ढे और कीचड़ युक्त जगह पर मिट्टी भरकर समतल किया जा रहा था। जहाज घाट के किनारे यात्...