भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता जलमार्ग से जहाज के द्वारा भागलपुर स्थित घाट और हाई लेवल के बीच भेजे और लाए जाने वाले भारी वाहनों की जांच के लिए डीटीओ मंगलवार को पहुंचे। मालवाहक जहाजों की उन्होंने जांच की। इस बात की शिकायत मिल रही थी कि जहाज के जरिए ओवरलोडेड वाहनों को पार कराया जा रहा है। डीएम के निर्देश के बाद डीटीओ के नेतृत्व में उनकी टीम ने जांच की।जांच के दौरान जहाज पर ओवरलोडेड वाहन नहीं मिले पर कई जहाजों के कागजात में कमी पाई गई जिसके बाद उनपर जुर्माना लगाया गया। एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: जुगाड़ से पिकअप को बनाया डबल डेकर, डीटीओ ने काटा चालान इस दौरान डीटीओ विजयंत ने जहाज संचालकों और वाहन मालिकों से साफ कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक वाहनों को जह...