Bhagalpur News: मारवाड़ी सेवा समिति ने 25 टीबी मरीजों के बीच बांटा पोषण आहार
भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति (यक्ष्मा) की ओर से मारवाड़ी सेवा समिति के सहयोग से टीबी कार्यालय में बुधवार को करीब 25 टीबी मरीजों के बीच एक महीने का प्रोटीन युक्त पोषण आहार वितरित किया गया। डॉ. दीनानाथ ने बताया कि पिछले तीन महीनों से मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त है। वहीं, गोपाल राम चौधरी ने बताया कि एक महीने के पोषण आहार में प्रोटीन युक्त सभी जरूरी सामग्री शामिल थी, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान पोषण मिल सके। मौके पर सज्जन किशोरपुरिया, रामगोपाल चौधरी, रामगोपाल पोद्दार, शिव कुमार डिडवानिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.