भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, भागलपुर शाखा की ओर से रविवार को वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री, और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अंकित कुमार बाजोरिया, अभिषेक कुमार, अभिषेक सफर, गौरव जैन, संदीप सर्राफ, प्रशांत टेकरीवाल, आलोक बजाज 'मोंटी', मनोज चूड़ीवाला, प्रशांत डूमरेवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...