भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र के हलकराचक में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्षों ने विभिन्न आरोपों के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। बाथ थाना के अनुसार, एक पक्ष से विजय कुमार यादव ने नौ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष के शंभू यादव ने चार लोगों को नामजद किया है। बाथ थाना पुलिस दर्ज मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...