Bhagalpur News: मारपीट मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के साहू टोला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना में एक पक्ष से खास बाजार निवासी मो. शहाबुद्दीन उर्फ टोनी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट मामले में खास बाजार निवासी मो. शहाबुद्दीन उर्फ टोनी ने थाना में आवेदन देकर अपने साथ हुए मारपीट को लेकर तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें मो. इमरान, मो. जब्बार तथा मो. गफ्फार को नामजद किया गया है। वहीं आवेदन के आधार पर तीनों व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.