Bhagalpur News: मारपीट को लेकर दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: गोराडीह। गोराडीह थाना क्षेत्र के गनौरा गांव में एक युवक पर बाइक चोरी के आरोप में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया। घायल युवक की पहचान विक्की उर्फ विकास मंडल के रूप में की गई है। इसके बाद दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक पक्ष से जितेन्द्र मंडल के बयान पर बबलू यादव सहित 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है । जबकि दूसरे पक्ष से जयमनी देवी के बयान पर जितेन्द्र मंडल और विकास मंडल को आरोपी बनाया गया। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जयमनी देवी ने पुलिस को बताया कि विक्की मंडल उसके घर के पास से मोटरसाइकिल चोरी ले जा रहा था, जिसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.