भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुधैला निवासी एक महिला ने अपराधियों द्वारा एकमत होकर लज्जाभंग करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल करने और घर में रखी नकदी एवं सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में महिला ने बताया कि आरोपी जबरदस्ती घर का बंटवारा कर रहा था और बंटवारे में उन्हें पीछे की जमीन दे रहा था, आगे निकलने का रास्ता नहीं दिया गया। पीछे आने-जाने के लिए रास्ता मांगने पर आरोपी ने बल प्रयोग कर मारपीट शुरू कर दी। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लाए जाने पर चिकित्सक ने मायागंज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, अभद्रता, पांच पर प्राथमिकी वहां से इलाज के बाद लौटने पर थाना में प्...