Bhagalpur News: मारपीट कर ऑटो चालक को किया घायल
भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनौध चौक पर एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद मामले को लेकर घायल पवन कुमार चौधरी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसने पुलिस को बताया कि हम अपना ऑटो लेकर विरनौध चौक पहुंचे। वहां पहले से मोहनपुर गांव निवासी गुलशन मंडल उर्फ गुलटा मौजूद था। उसने पैकेट से 500 रुपये निकाल लिया। मैने अपना पैसा मांगा तो उसने कहा कि ये मेरा कमीशन है। इसका विरोध करने पर उसने रॉड से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद गाड़ी सर्विसिंग कराने के लिए रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिया। मामले को लेकर गोराडीह थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.