Bhagalpur News: मारपीट और गोलीबारी मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में मारपीट के साथ करीब दस चक्र गोली चलने की घटना सामने आई। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से झंडापुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के आरोपित अखलेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उधर, सोमवार को एफएसएल की टीम हरियो गांव पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच की। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.