भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में गुरुवार को महिला मरीज और महिला गार्ड के बीच मारपीट हो गई। महिला गार्ड ने गुस्से में लाठी मरीज पर लाठी चला दी। महिला मरीज का सिर फट गया। घटना को लेकर ओपीडी में इलाज कराने आए अन्य मरीज व परिजन आक्रोशित हो गए। ओपीडी में करीब एक घंटे तक विवाद होता रहा। अंत में मामले की जानकारी बरारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।तिलकामांझी के सच्चिदानंद नगर निवासी सोनी देवी ने बताया कि मेडिसिन विभाग में इलाज कराने के लिए कतार में खड़ी थी। गार्ड ने मुझे साइड हटने के लिए कहा। गार्ड ने धक्का देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो महिला गार्ड ने मेरे सिर पर लाठी चला दी। खून से मेरा पूरा कपड़ा भींग गया। आसपास खड़े लोगों ने मुझे बचाया। लोगों ने ग...