भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ओपीडी में विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर डायबिटिक क्लीनिक की शुरुआत हुई। पहले दिन डायबिटीज से पीड़ित 60 मरीजों ने इलाज कराया। पहले डायबिटीज के मरीजों को मेडिसिन ओपीडी के कतार में खड़े रहकर इलाज कराना पड़ता था। क्लीनिक की शुरुआत के पहले दिन डॉ. राहुल राज की ड्यूटी लगी थी। लेकिन वह ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। जानकारी मिलने के बाद मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने मरीजों के इलाज के लिए डॉ. संकेत राज को निर्देश दिया। वहीं डॉ. राहुल से शोकॉज किया। एचओडी ने बताया कि सप्ताह के छह दिन अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी लगी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विश्व का डायबिटीज कैपिटल बन चुका है भारत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : मायागंज अस्पताल में डायबिटीक ...