भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी में रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को इलाज कराने मरीजों व उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पर्ची कटाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। सदर अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के हड़ताल के कारण कई मरीज यहां पहुंचे। ओपीडी भवन में भीड़ को व्यवस्थित करने में सुरक्षा गार्ड भी परेशान रहे। पर्ची कटाने के बाद मरीजों को डॉक्टर चैंबर, दवा काउंटर, पैथो जांच, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच के लिए कतार में लगना पड़ा।मेडिसिन विभाग के पीजी डॉक्टर आयुष ने बताया कि ओपीडी में सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम समेत वायरल संक्रमण से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी मौसम म...