भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मायागंज अस्पताल के जर्जर भवन जगह-जगह से टपक रहा है। बारिश के कारण अस्पताल के बाहरी हिस्से में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। इनमें अधीक्षक कार्यालय के सामने, फैब्रिकेटेड वार्ड की ओर जाने वाला रास्ता और ओपीडी की तरफ पानी जमा हो गया है। इस कारण मरीजों और परिजनों को इस होकर गुजरने में परेशानी हो रही है। वहीं इंडोर वार्ड की छत पर जगह-जगह पानी जमने के कारण मेडिसिन समेत अन्य वार्ड में छत से पानी टपक रहा है। इससे मरीजों को समस्या हो रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : बारिश के बाद मायागंज अस्पताल के कई विभाग टपक रहेहॉस्पिटल के अंदर पानी की समस्या एक जगह बाथरूम का पानी सीधे बेड के बगल पर गिर रहा है। बता दें कि गुरुवार को इंडोर विभाग के सबसे ऊ...