भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के बादे डहरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने गोराडीह थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। एक पक्ष के संजीव चौधरी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उनका पुत्र रूपेश कुमार चौक से नाश्ता लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान फाजिलपुर निवासी सनी यादव से उसकी टक्कर हो गयी और नाश्ता गिर गया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। बाद में सनी यादव अपने भाई साजन यादव, अमन यादव सहित अन्य लोगों के साथ संजीव चौधरी के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा।इधर, दूसरे पक्ष के सनी यादव ने आरोप लगाया कि वह गरोहतिया से अपने घर लौट रहा था। बादे डहरपुर के समीप संजीव चौधरी, सू...