Bhagalpur News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बाटा गली में युवक गोविंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गोविंद मूल रूप से इशीपुर बाराहाट का रहने वाला था। परिजनों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शनिवार को उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन ने बाटा गली में स्थित अपने कपड़े की दुकान में उसे बंद कर दिया।रविवार को गोविंद को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल लेकर जाने वाले थे। सुबह जब परिजन पहुंचे तो देखा कि वह दुकान में मृत पड़ा था। उसकी मौत कैसे हुई यह किसी को पता नहीं। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दुकान में रात भर बंद रहने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उसके आत्महत्या करने का कोई सबूत नहीं मिला है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार को शव का पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.