Bhagalpur News: मां काली पूजा खुटहरी समिति गठित, सुबोध बने अध्यक्ष
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मां काली पूजा खुटहरी समिति की बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में अधिवक्ता कृष्णदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी काली पूजा की तैयारियों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। सुबोध कुमार सुमन को अध्यक्ष, विभूति कुमार यादव को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार यादव को सचिव, अमीश कुमार यादव को उपसचिव और कुंदन कुमार यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, जीवन कुमार यादव व्यवस्थापक, सत्येंद्र कुमार कुशवाहा महामंत्री तथा त्रिलोकी साह संरक्षक नियुक्त किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.