Bhagalpur News: मां कात्यायनी की पूजा को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़, मां कालरात्रि की होगी पूजा आज
भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को शहर के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। शनिवार को मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। वहीं शहर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, लहेरीटोला, मंदरोजा, मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, तिलकामांझी हटिया, हुसैनाबाद जगदम्बा चौक दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में दिन भर भक्तों की आवाजाही बनी रही। वहीं संध्या आरती में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। धूप-धूना की सुगंध, शंखध्वनि और घंटों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आज खुलेंगे मां शेरावाली के पट, पूजा पंडालों में दर्शन को उमड़ेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.