Bhagalpur News: मांग पूरी हुए बिना पैक्स नहीं करेगा धान की अधिप्राप्ति
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के दौरान पैक्स एवं व्यापार मंडल को हुई विभिन्न समस्याओं, आर्थिक नुकसान तथा विभागीय स्तर पर उत्पन्न कठिनाइयों का अब तक समुचित समाधान नहीं होने से सन्हौला प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों एवं व्यापार मंडल में गहरा असंतोष व्याप्त है। इसके मद्देनजर प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों ने एकजुट होकर धान अधिप्राप्ति वर्ष 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण सामूहिक निर्णय लिया है। शुक्रवार को सन्हौला प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने की। बैठक में पिछले धान अधिप्राप्ति सत्र के दौरान पैक्स एवं व्यापार मंडल को हुई आर्थिक क्षति, कार्य संचालन में आई बाधाओं, विभागीय प्रक्रियाओं में व्याप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.