Bhagalpur News: मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया स्थित हुलास स्थान पर चल रहे मौन सत्याग्रह के दसवें दिन शनिवार को धरना प्रदर्शन जारी रहा। सेनापति शंभू शंकर सिंह ने बताया कि नशामुक्त पंचायत और स्वच्छता अभियान को गति देने के साथ स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। सत्याग्रहियों ने अंचल, प्रखंड और जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सक्षम अधिकारियों से धरना स्थल पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रखंड-अंचल कार्यालय का घेराव और एनएच जंक्शन पर शांतिपूर्ण आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.