भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम के मेयर को कर्मचारियों की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा है। इसमें 30 माह के बकाया एरियर और सातवें वेतनमान देने की मांग की है। दो नवंबर को होने वाली सामान्य बोर्ड की बैठक में भुगतान की सहमति देने की मांग की है। अन्यथा चेतावनी दी है कि वे लोग चार नंवबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...