भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर। नगर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने सप्तम वेतन और 29 महीने की कटी अंतर राशि के भुगतान की मांग को लेकर नगर आयुक्त को पत्र सौंपा है। संघ के सचिव ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो सफाईकर्मी 3 अक्तूबर से निगम परिसर में आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनशन के बाद भी सुनवाई न होने पर वे आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पत्र की प्रतिलिपि प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी और मेयर समेत वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...