Bhagalpur News: महिला ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कराई प्राथमिकी
भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के तिलकपुर पछियारी टोला निवासी महिला प्रियंका देवी ने घर में घुसकर तोड़फोड़, छीन झपटी, मारपीट, गाली-गलौज एवं रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पीड़िता ने बताया कि मैं अपने बच्चों के साथ घर पर रहती हूं। हम सपरिवार निकलते हैं तो हमारे पीछे दो-चार असामाजिक तत्वों को लगा देता है। यही कारण है की बेटी का स्कूल जाना बंद कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन विवाद में घर व चहारदीवारी तोड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.