Bhagalpur News: महिला का शव घर से बरामद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
भागलपुर, अक्टूबर 8 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के शीतल नगर मोहल्ले में बुधवार को 27 वर्षीय महिला अंजली शर्मा का शव संदिग्ध स्थिति में उसके घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान करण कुमार शर्मा की पत्नी अंजली शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंजली ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। हालांकि, मृतका के पिता ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही कहलगांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के पिता दीनबंधु शर्मा ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर के कटरा में हैं। उनके अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.