Bhagalpur News: महाशय ड्योढ़ी में लगी पहली नई स्ट्रीट लाइट, मेयर ने किया उद्घाटन
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के तहत महाशय ड्योढ़ी, नरगा के पास नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेयर, डिप्टी मेयर और संबंधित वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस विकास योजना की शुरुआत वार्ड संख्या 1 से की गई है। मेयर ने कहा कि नगर के हर गली-मोहल्ले को रोशन करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है। लगभग 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सभी 51 वार्डों में कुल 5068 लाइटें लगाई जानी हैं। वार्ड 1 से शुरू हुआ यह कार्य चरणबद्ध तरीके से अन्य वार्डों में भी चलाया जाएगा, जिससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.