भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: नवगछिया। निज संवाददाता। जाह्नवी चौक के पास महादेवपुर घाट पर शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पानी में बहते देखा। पहले तो लोगों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। बाहर निकालने पर उसकी सांसें चल रही थीं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अधेड़ को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। डायल 112 के पदाधिकारी राहुल राज और वाहन चालक चंद्रशेखर यादव की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी पहचान की जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डायल 112 के पदाधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया...