भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मदनीनगर गली नंबर एक में एक परिवार पर मस्जिद की जमीन पर कब्जा का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि मामला कोर्ट में लंबित है। इसको लेकर बीते शुक्रवार को पूरा समाज एकजुट हुआ और जुम्मे की नमाज के बाद सामूहिक स्तर पर बैठक बुलाई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मस्जिद के म्यूटेशन निरस्तीकरण पर आक्रोश, डीएम कार्यालय में प्रदर्शनबैठक का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मस्जिद की जमीन से अवैध कब्जे को हर हाल में हटाया जाएगा। मस्जिद गली नंबर तीन में है। गली नंबर एक में करीब चार कट्ठा जमीन मस्जिद की बताई जा रही है। मस्जिद के इमाम ने आरोप लगाया कि शुक्रवार जुम्मे की नमाज के बाद आरोपी परिवार के लोगों ने इमाम के साथ गाली-गलौज की। इससे आहत इमाम ने शनिवार को आय...