Bhagalpur News: मशाल-2026 में कम पंजीकरण पर शिक्षा विभाग सख्त
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मशाल-2026 के तहत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की धीमी रफ्तार पर जिला शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के एचएम को पंजीकरण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर तक जिले के कुल 1146 विद्यालयों में से केवल 440 विद्यालयों का पंजीकरण हुआ था। यह कुल विद्यालयों का 39.09 प्रतिशत है। पंजीकरण कार्य पूरा कराने के लिए शारीरिक शिक्षकों और खेल में रुचि रखने वाले अन्य शिक्षकों की मदद लेने को कहा गया है। राज्य और जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर भी विद्यालयों को आवश्यक सहयोग देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.