Bhagalpur News: मवेशी लदे पिकअप जब्त, दो गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर पुलिस ने छह भैंस लदे एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जब्त पिकअप वाहन में छह भैंस लदी हुई थीं। मवेशियों के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने और उनके साथ क्रूरता एवं बर्बरता किए जाने के आरोप में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बाराहाट थाना के खड़ाहरा निवास मो. फैजान पिता मोहम्मद यासीन तथा अमरपुर के दौना निवासी मो. अंसार, पिता मोहम्मद अहमद बांका के रूप में हुई है। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.