Bhagalpur News: मवेशी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को जानवर चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाला से जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए।
घायलों की जानकारी घायलों में एक पक्ष के रुदल यादव (30 वर्ष), पिता बिंदेश्वरी यादव, पिंटू यादव (22 वर्ष) पिता बिंदेश्वरी यादव और जागो देवी, पति बिंदेश्वरी यादव, सभी शंकरपुर गांव के निवासी हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अंग्रेज कुमार (26 वर्ष), पिता दिलीप यादव और रितेश कुमार (27 वर्ष) पिता दिलीप यादव, दोनों शंकरपुर गांव निवासी घायल हुए हैं।
विवाद का कारण बताया जा रहा है कि गांव में जानवर चराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.