Bhagalpur News: मवि पनसल्ला में शिफ्ट होगा प्रावि आजादनगर पनसल्ला
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। कटहरा पंचायत के आजादनगर पनसल्ला प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय पनसल्ला में शिफ्ट करने को लेकर बीईओ ने पत्र जारी किया है। कार्यालय आदेश में बताया गया है कि कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, भागलपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय आजादनगर पनसल्ला, सुल्तानगंज के विद्यालय भवन का एक कमरे का आधे से अधिक फर्श धंस जाने, कमरे की छत एक जगह टूटे रहने तथा मुख्य द्वार के पास कटाव होने के कारण चारदीवारी क्षतिग्रस्त रहने से सुरक्षा को लेकर सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को नजदीक के विद्यालय में शिफ्ट करने का आदेश प्राप्त हुआ है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी ने आदेश के आलोक में प्राथमिक विद्यालय आजादनगर पनसल्ला को उसी ग्राम पंचायत में स्थित नजदीक के मध्य विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.