भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा फेरी घाट पर जहाज पर चढ़ने आए आम यात्रियों के अलावा विभिन्न बीमारी से ग्रसित मरीजों व उनके परिजनों को सबसे अधिक समस्या हो रही है। शुक्रवार को घाट किनारे मरीजों व उनके परिजनों को परेशान होते देखा गया। मायागंज अस्पताल में इलाज कराने के बाद मरीज को उनके परिजन कंधे पर बिठाकर जहाज पर चढ़ा रहे थे। नवगछिया निवासी मरीज प्रवीण के परिजनों ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिली है। इन्हें घर ले जा रहे हैं। वहीं डायरिया से पीड़ित छह माह के बच्चे का इलाज कराने के बाद गोद में लेकर उनके परिजन प्रियांश जहाज पर चढ़ते दिखे। उन्होंने बताया कि धूप काफी तेज है। बच्चा फिर से बीमार न पड़ जाए। वहीं नवगछिया की तरफ से जहाज से भागलपुर पहुंचे वृद्ध मरीज प्रसादी गोप को उनके परिजनों ने स्ट्रेचर से उतारा।...