भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सकों की लगातार ड्यूटी से गायब रहने और इससे मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर अस्पताल प्रशासन सजग हुआ है। दोनों अस्पतालों के इमरजेंसी, ओपीडी एवं विभिन्न विभागों से लगातार डॉक्टरों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। इस लापरवाही के कारण मरीजों की मौत भी हो रही है। मौत से आहत मृतकों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। मामले को लेकर एक चिकित्सक को शोकॉज भी किया गया है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे, सभी उपाधीक्षक व सभी विभागों के एचओडी के साथ बैठक करेंगे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सदर अस्पताल की इमरजेंसी से दो बार गायब रहे चि...